• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-12 00:30:14
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच


पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

वायरल फीवर की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम, 11 मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लिए गए

चम्पावत, 11 सितम्बर 2026। दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत शुक्रवार को ग्राम पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं।

गांव में वायरल फीवर, बुखार, खांसी और जुकाम से ग्रामीणों के प्रभावित होने की सूचना पर पीपलढिंग में 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. सौरभ ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया, जबकि फार्मेसी अधिकारी योगेश कन्नौजिया ने दवाओं का वितरण किया। सीएचओ और एएनएम ने ग्रामीणों की एनसीडी जांच एवं पंजीकरण भी किया।

शिविर में चंदन लैब के अंकित द्वारा 11 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार सैंपलों की टाइफाइड डॉट, सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, डेंगू और मलेरिया आदि की जांच की जा रही है।

आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और क्लोरीन का वितरण किया। ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

इसके बाद स्वास्थ्य टीम ग्रामसभा पीपलढिंग के तोक फूलारकोट पहुंची, जहां 12 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। दोनों स्थानों पर कुल 68 ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और मौसमी बीमारियों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में बुखार, वायरल संक्रमण या अन्य मौसमी बीमारियों के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य टीम को तत्काल मौके पर भेजकर जांच, उपचार और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर जांच, उपचार और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बुखार अथवा अन्य लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से परामर्श लें।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय

    राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण का मौका।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in