• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-11 18:39:30
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।


उमेश महर उपाध्यक्ष बने, राज्य सहकारी बैंक के लिए भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत; चम्पावत से पिथौरागढ़ तक कार्यकर्ताओं में जश्न।

चम्पावत। जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़-चम्पावत के चुनाव में भाजपा ने अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष से लेकर अन्य महत्वपूर्ण पदों तक अपना दबदबा कायम कर लिया। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा को जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं उमेश महर ने भी उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर भाजपा के खाते में एक और महत्वपूर्ण सफलता दर्ज कराई। चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा यहीं नहीं रुका। राज्य सहकारी बैंक के लिए बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, दल बहादुर बाफिला, मनोज सामंत और विजय राणा भी निर्वाचित हुए। प्रमुख पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के बाद दोनों जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
निर्मल मेहरा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा के बाद पिथौरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। चम्पावत भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत और पिथौरागढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए इसे संगठन की बड़ी उपलब्धि बताया।
सहकारिता के क्षेत्र में निर्मल मेहरा का परिवार लंबे समय से सक्रिय रहा है। निर्मल मेहरा बाराकोट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। वहीं उनके पिता स्वर्गीय हयात सिंह मेहरा जिला सहकारी बैंक के तीन बार अध्यक्ष रह चुके थे। ऐसे में निर्मल मेहरा का DCB अध्यक्ष बनना सहकारिता के क्षेत्र में उनके परिवार की पुरानी विरासत को आगे बढ़ाने के रूप में भी देखा जा रहा है।
पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों के गठन के करीब तीन दशक बाद भी दोनों जिलों का जिला सहकारी बैंक एक ही है। ऐसे में बैंक के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दोनों जिलों के सहकारी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। किसानों, सहकारी समितियों और बैंक से जुड़े सदस्यों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नई टीम के सामने बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी होगी।
चम्पावत भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और भाजपा संगठन की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक चुनाव में मिली सफलता आने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी भाजपा के लिए सकारात्मक संदेश है। जीत के बाद चम्पावत से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पिथौरागढ़ पहुंचे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल मेहरा सहित पूरी टीम का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल मेहरा और उनकी टीम को बधाई देने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, सतीश चंद्र पांडेय, मुकेश कलखुड़िया, दीपक जोशी, मोहित पाठक, सुनील पुनेठा, नंदन तड़ागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई टीम सहकारिता व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ किसानों, समितियों और आम सदस्यों के हितों में प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।



फोटो : DCB अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने के बाद निर्मल मेहरा को बधाई देते चम्पावत के भाजपा कार्यकर्ता।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय

    राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण का मौका।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in