🔊
दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।
बेरीनाग। जिला सहकारी बैंक में बेरीनाग से श्री दल बहादुर बाफिला के निदेशक बनने पर सोशल मीडिया प्रभारी नगर बेरीनाग निखिल पंत ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दल बहादुर बाफिला को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर नारायण सिंह बाफिला, मंडल कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा, वरिष्ठ पत्रकार जीवन धानिक, गोविंद बल्लभ पंत तथा पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दल बहादुर बाफिला के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए सहकारिता क्षेत्र में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।