🔊
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान
गंगोलीहाट। 12 सितंबर को विधानसभा गंगोलीहाट क्षेत्र के ग्राम सभा चौकी, भुनेड़ा गणाई, बनकोट, पलतोडी और जखेड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मनोज टम्टा ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना जीवन समर्पित किया। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को सदैव श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। उनके बलिदान और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।