🔊
लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
चम्पावत, 12 सितंबर 2026। नशे और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति को 94 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 11 सितंबर को क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने जीआईसी लोहाघाट से करीब 50 मीटर आगे जयन्ती भवन के पास से अभियुक्त अर्जुन गोरखा (36) निवासी गोरखानगर, थाना लोहाघाट को 94 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लोहाघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई संजय जोशी, हेड कांस्टेबल मोहन जुकरिया और कांस्टेबल पवन भट्ट शामिल रहे।