• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-12 16:59:54
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल


आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

चम्पावत, 12 सितंबर 2026। आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर पर्वतीय क्षेत्र में खेती को आय का मजबूत जरिया बनाया जा सकता है। विकासखंड लोहाघाट के ग्राम भेंटी, ग्राम सभा डूंगरी फर्त्याल निवासी प्रगतिशील कृषक रघुवरदत्त मुरारी ने आधुनिक औद्यानिकी को अपनाकर इसका उदाहरण प्रस्तुत किया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय से परास्नातक रघुवरदत्त मुरारी को खेती की प्रेरणा अपने पिता धर्मानंद मुरारी से मिली। पिता को खेती करते देखकर कृषि एवं उद्यानिकी के प्रति उनकी रुचि बढ़ी और उन्होंने आधुनिक तकनीकों के साथ खेती को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

वर्तमान में रघुवरदत्त के पास करीब 633 वर्गमीटर क्षेत्रफल में चार पॉलीहाउस हैं। इनमें ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक के माध्यम से शिमला मिर्च, टमाटर, खीरा समेत विभिन्न सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से उन्होंने अलग-अलग वर्षों में शिमला मिर्च और टमाटर का अच्छा उत्पादन प्राप्त किया है।

सब्जी उत्पादन के साथ उन्होंने फल उत्पादन को भी अपनी आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। उद्यान विभाग के सहयोग से करीब 60 सेब के पौधे लगाए गए हैं, जबकि लगभग 10 नाली क्षेत्र में कीवी की बागवानी विकसित की गई है। कीवी के पौधों में फलन भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा वर्ष 2025-26 में करीब ढाई नाली क्षेत्र में एम-9 सेब का रोपण किया गया है।

रघुवरदत्त ने आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने के लिए वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन भी शुरू किया है। इसमें आधुनिक मधुमक्खी बक्सों के साथ पारंपरिक तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही गोबर और केंचुओं की सहायता से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर खेतों और बागानों में इसका उपयोग किया जा रहा है।

उद्यान विभाग की ओर से समय-समय पर उपलब्ध कराए गए पौध, बीज, ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और तकनीकी सहयोग से उनकी औद्यानिकी गतिविधियों को मजबूती मिली है। वर्ष 2025-26 में 'किसान की कहानी, किसान की जुबानी' अभियान के तहत उनके खेत पर कृषक भ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इससे क्षेत्र के अन्य किसानों को आधुनिक औद्यानिकी और वैज्ञानिक खेती अपनाने की प्रेरणा मिली।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनपद की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियां फल एवं सब्जी उत्पादन के लिए अनुकूल हैं। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक उद्यानिकी, पॉलीहाउस, ड्रिप सिंचाई, फल उत्पादन, मधुमक्खी पालन और अन्य आयवर्धक गतिविधियों से जोड़कर उनकी आजीविका को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को पात्र किसानों तक योजनाओं और तकनीकी सहयोग का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

रघुवरदत्त मुरारी की सफलता बताती है कि शिक्षा से मिली आधुनिक सोच, परिवार से मिली खेती की प्रेरणा और वैज्ञानिक तकनीकों के समन्वय से पर्वतीय क्षेत्रों में खेती को बेहतर आजीविका और आय का मजबूत माध्यम बनाया जा सकता है।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय

    राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण का मौका।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in