• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-12 17:04:13
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट


चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

चम्पावत, 12 सितंबर 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के तत्वावधान में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर चम्पावत और बाह्य न्यायालय टनकपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से लंबित और प्री-लिटिगेशन के कुल 111 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,07,21,470 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।

वरिष्ठ सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता तथा सचिव भवदीप रावते के दिशा-निर्देशन में हुआ।

लोक अदालत में जिला बार संघ चम्पावत और तहसील बार संघ टनकपुर के अधिवक्ताओं, नामित सदस्यों, पैनल अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों और आम लोगों ने प्रतिभाग किया।

जिला न्यायालय चम्पावत में प्रथम पीठ, सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा 48 लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में 60,16,180 रुपये का सेटलमेंट कराया गया। वहीं प्री-लिटिगेशन के तहत मनी रिकवरी से संबंधित 40 मामलों का निस्तारण करते हुए 39,30,600 रुपये का समझौता कराया गया।

टनकपुर न्यायालय में द्वितीय पीठ, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 19 लंबित मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें 6,04,690 रुपये का सेटलमेंट हुआ। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन के तहत मनी रिकवरी से जुड़े 4 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,70,000 रुपये की धनराशि का समझौता कराया गया।

इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद चम्पावत के विभिन्न न्यायालयों द्वारा लंबित एवं प्री-लिटिगेशन के कुल 111 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया और कुल 1,07,21,470 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय

    राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण का मौका।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in