🔊
नेत्र सर्जन डॉ. विराज राठी को लोहाघाट होली रंग महोत्सव में किया गया सम्मानित
लोहाघाट: उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट के नेत्र सर्जन डॉ. विराज राठी को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए लोहाघाट होली रंग महोत्सव में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता और हॉस्पिटल प्रबंधन समिति के सदस्य नवीन मुरारी द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. विराज राठी ने नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं से कई मरीजों को लाभान्वित किया है। उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए इस अवसर पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान अतिथियों ने डॉ. राठी के कार्यों की सराहना की और कहा कि उनकी सेवाएं क्षेत्र के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी रही हैं। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:
