🔊
चम्पावत: किसानों को वितरित की जाएगी औद्यानिक सामग्री, सब्जी उत्पादन और फसल सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा
चम्पावत: किसानों को वितरित की जाएगी औद्यानिक सामग्री, सब्जी उत्पादन और फसल सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा
चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत जनपद चम्पावत के विभिन्न गांवों में किसानों को औद्यानिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए सामग्री उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों पर किसानों की मांग और स्थानीय जरूरतों के अनुसार सब्जी बीज, हेल नेट, मल्चिंग शीट एवं नीम खली संबंधित क्षेत्रों में भेजी गई है।
जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और आधुनिक एवं वैज्ञानिक औद्यानिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने बताया कि किसानों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामग्री का चयन किया गया है। इसके उपयोग से सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने, फसलों को प्रतिकूल परिस्थितियों एवं कीटों से सुरक्षित रखने और बेहतर फसल प्रबंधन में सहायता मिलेगी।
औद्यानिक सामग्री के प्रभावी उपयोग से फसल की गुणवत्ता, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए अनुकूल परिस्थितियां विकसित होंगी।
जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि विभाग किसानों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप औद्यानिक निवेश समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है। इसका उद्देश्य व्यावसायिक सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहित करना और किसानों की आय बढ़ाने में सहयोग करना है।