🔊
गंगोलीहाट में 25 सितंबर को आयोजित होगी क्षेत्र पंचायत की बैठक।
गंगोलीहाट (संवाददाता)।विकास खण्ड गंगोलीहाट के सभागार में आगामी 25 सितंबर (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11 बजे क्षेत्र पंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद करेंगे।
बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार बिष्ट ने बताया कि इसमें क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायतों के सम्मानित सदस्यों से अपनी-अपनी समस्याओं और प्रस्तावित विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया है, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से उन पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पिछली बैठकों में उठाए गए मुद्दों और विभागीय प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के एजेंडे में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा और ब्लॉक प्रमुख की अनुमति से अन्य विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा शामिल है। समीक्षा बैठक में जल निगम, जल संस्थान, स्वजल, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई, पीएमजीएसवाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, कृषि, समाज कल्याण, पुलिस, राजस्व, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज समेत दर्जनों विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।