🔊
गंगोलीहाट में भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, अस्पताल में बांटे फल और गर्म किट।
गंगोलीहाट।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार ने अस्पताल के मरीजों की सुविधा के लिए बिजली से चलने वाले कंबल और सिकाई करने वाले हीटरों की 5 किट प्रभारी चिकित्साधिकारी को सौंपीं। इन उपकरणों से ठंड के मौसम में अस्पताल में भर्ती मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और मुख्यमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।