🔊
चम्पावत: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर टी-गार्डन में चला वृहद स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान।
चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत टी-गार्डन, सिलिंगटाक में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत” के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान का आयोजन प्रातः 7 बजे किया गया। इस दौरान टी-गार्डन एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई और एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि घरों, सार्वजनिक स्थलों और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। उन्होंने स्वच्छता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने और नियमित साफ-सफाई में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ चम्पावत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, दायित्वधारी मुकेश महराना, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, केएमवीएन निदेशक एवं दायित्वधारी रोहित बिष्ट, कैलाश अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।