🔊
गंगोलीहाट तहसील परिसर में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।
गंगोलीहाट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील एवं सिविल न्यायालय परिसर गंगोलीहाट में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज (प्र०डि०) रजनीश मोहन ने की।
शिविर को संबोधित करते हुए सिविल जज रजनीश मोहन ने उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों, मानवाधिकारों और जनभागीदारी को मजबूत करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, बार संघ के अध्यक्ष जे०एस० महरा, सचिव मनोज सिंह रावल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह डोबाल, जितेन्द्र सिंह देऊपा, कमल उप्रेती, कोर्ट मोहर्रिर मनोज भट्ट, पी०आर०डी० जवान विनोद कुमार सहित तहसील और न्यायालय के अधिकारी, कर्मचारी तथा लगभग 30-35 स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।