🔊
तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश
चम्पावत।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सनशाइन पब्लिक स्कूल चम्पावत में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान और इससे दूर रहने का संदेश दिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में आस्था ने प्रथम, जगन्नाथ उडियाल ने द्वितीय और आरुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
इसके बाद कूर्मांचल संस्कृत विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गौरव शर्मा ने प्रथम, हिमांशु जोशी ने द्वितीय और लक्षित ओझा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से तंबाकू के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी अपने परिवार, मित्रों और रिश्तेदारों तक पहुंचाने की अपील की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को जिला अस्पताल चम्पावत के कमरा नंबर 6 में दवा और काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध है।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में तंबाकू सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: