🔊
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर गणाई में स्वच्छता अभियान, मरीजों को फल वितरित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर गणाई मंडल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मरीजों को फल और स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गंगोलीहाट विधानसभा मीना गंगोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाबा केदार से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
स्वच्छता अभियान और फल वितरण के दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता पंत, भगवत वर्मा, आईडी उपाध्याय, हेमंत उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर बोरा, ग्राम प्रधान गणेश गंगोला, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, गोकुल गंगोला, सरिता बोरा, राखी, हेमा, गिरीश उपाध्याय, नवीन जोशी, आशीष गंगोला, दीवान, पंकज, आनन्द राम और पनी राम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।