• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत के दो विद्यालयों में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित , >>> नगर पालिका चम्पावत में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं , >>> वालीबॉल का उद्घाटन मैच बेरीनाग ने जीता, गंगोलीहाट में विधायक चैम्पियनशिप ट्रांफी प्रतियोगिता शुरू , >>> दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का हल्लाबोल, ब्लॉक कार्यालयों पर जड़े ताले। , >>> चम्पावत जिला अस्पताल में 18 से 20 सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वास्थ्य शिविर। ,

Thursday, 17-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

पाटी बीडीसी बैठक में खुली सरकारी व्यवस्थाओं की पोल, डॉक्टर-एएनएम की कमी से लेकर वायरल फीवर तक गूंजे सवाल, बदहाल सड़कें और जर्जर स्कूल भवन भी बने मुद्दा। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-16 20:25:19
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पाटी बीडीसी बैठक में खुली सरकारी व्यवस्थाओं की पोल, डॉक्टर-एएनएम की कमी से लेकर वायरल फीवर तक गूंजे सवाल, बदहाल सड़कें और जर्जर स्कूल भवन भी बने मुद्दा।


लोहाघाट। क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का दर्द और नाराजगी खुलकर सामने आई। करीब दो घंटे चली बैठक में सबसे ज्यादा सवाल स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर उठे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कई गांवों में डॉक्टर और एएनएम उपलब्ध नहीं हैं, वहीं वायरल फीवर के प्रकोप के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और दीपक जोशी के संचालन में हुई बैठक का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और बैठक की गरिमा बनाए रखने की अपील की। बैठक में शिमला गूंटूर के प्रतिनिधि ने क्षेत्र में वायरल फीवर के प्रकोप का मामला उठाया। घाटी क्षेत्र के प्रधानों ने भी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर सवाल खड़े किए। कानीकोट की प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में दो एएनएम कागजों में तैनात हैं, लेकिन धरातल पर एक भी एएनएम उपलब्ध नहीं है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी दूर जाना पड़ रहा है। बैठक में गुलदार और सांप के काटने से मवेशियों की मौत के मामलों में अब तक मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा भी उठा। जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित पशुपालकों को शीघ्र राहत देने की मांग की।
ग्रामीण विद्यालयों के जर्जर भवनों का मामला भी बैठक में प्रमुखता से उठा। भवनों के ध्वस्तीकरण में हो रही देरी पर जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक क्षेत्र की सड़कों से झाड़ियों की कटाई कराने और सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मांग की। कजीना-पुनोली के ग्राम प्रधान प्रकाश जोशी ने दूरस्थ क्षेत्रों की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि झाड़ियों की कटाई नहीं होने से कई स्थानों पर सड़कें बेहद संकरी हो गई हैं।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विभाग की ओर से किए जा रहे तारबाड़ कार्य में ग्राम प्रधानों के सहयोग को लेकर भी सहमति बनी। वहीं कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के स्थान पर प्रतिनिधियों के पहुंचने पर सवाल उठे। उरेडा और पर्यटन विभाग की अनुपस्थिति का मुद्दा भी जनप्रतिनिधियों ने उठाया।
क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी तालमेल से ग्रामीण विकास को गति दें। अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास होना चाहिए, क्योंकि ग्रामीण जनता को अपने प्रतिनिधियों से विकास की बड़ी उम्मीदें रहती हैं।
बैठक में सीडीओ अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, बीडीओ जगदीश सिंह कार्की, डीडीओ दिनेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

बॉक्स


विधायक ने विम्मी जोशी के कार्यों को सराहा।

लोहाघाट। क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने एपीडी विम्मी जोशी और विद्युत विभाग के अभियंता वीवी गहतौड़ी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विम्मी जोशी ने महिलाओं को संगठित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विधायक ने उनके कार्यों को अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक बताया।




फोटो : पाटी में आयोजित बीडीसी बैठक में क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, सीडीओ अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत के दो विद्यालयों में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    नगर पालिका चम्पावत में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

    वालीबॉल का उद्घाटन मैच बेरीनाग ने जीता, गंगोलीहाट में विधायक चैम्पियनशिप ट्रांफी प्रतियोगिता शुरू

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का हल्लाबोल, ब्लॉक कार्यालयों पर जड़े ताले।

    चम्पावत जिला अस्पताल में 18 से 20 सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वास्थ्य शिविर।

    टीईटी की अनिवार्यता से राहत की मांग, सीएम धामी से रिटर्न गिफ्ट की अपील।

    राउमावि खूनाबोरा की कृतिका बाल विधायक के लिए हुई चयनित।

    लोहाघाट की लधिया घाटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.139 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार।

    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान

    जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय और सीमांत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर गणाई में स्वच्छता अभियान, मरीजों को फल वितरित

    सेवा संकल्प अभियान: महिला समूहों को निःशुल्क बीज वितरित

    चम्पावत: बारिश के बाद सड़कें सुगम और सुरक्षित बनाने में जुटा प्रशासन, बसतिया में झाड़ी कटान व नालियों की सफाई जारी

    चम्पावत: किसानों को वितरित की जाएगी औद्यानिक सामग्री, सब्जी उत्पादन और फसल सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    चम्पावत: सृजन विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 135 लोगों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण

    राउमावि खूनाबोरा की कृतिका बाल विधायक के लिए हुई चयनित, मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के निर्देशन में लिखा सर्वश्रेष्ठ निबंध।

    गंगोलीहाट में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने की तालाबंदी, ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर दिया धरना।

    गंगोलीहाट में भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, अस्पताल में बांटे फल और गर्म किट।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in