🔊
वालीबॉल का उद्घाटन मैच बेरीनाग ने जीता, गंगोलीहाट में विधायक चैम्पियनशिप ट्रांफी प्रतियोगिता शुरू
गंगोलीहाट ।युवा कल्याण विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रांफी के तहत गंगोलीहाट के दशाईथल खेल मैदान में दो दिवसीय विधायक चैम्पियनशिप ट्रांफी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने किया और कहा की सरकार के पंचायत स्तर पर खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है सरकार के द्वारा खिलाड़ी को विभिन्न सुविधाओं देने के साथ ही सरकारी नौ में आरक्षण दिया जा रहा है। प्रथम दिन वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर 19 वर्ग में उद्घाटन मैच भिनगडी और बेरीनाग के बीच खेला गया जिस उद्घाटन मैच बेरीनाग जीता। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गंगोलीहाट अमित भट्ट ने दो दिन आयोजित होने वाले विभिन्न खेलो की जानकारी दी।इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रमाण पत्र वितरीत किये गये। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, ब्लाक प्रमुख गंगोलीहाट विनोद प्रसाद,कनिष्ठ प्रमुख कवीता डोबाल, एसडीएम अंकित राज, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बेरीनाग दीपक चन्द भट्ट. खंड विकास अधिकारी प्रदीप बिष्ट, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र मौर्या, प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी,
राष्ट्रीय कोच जोगेंद्र बोरा, पूर्व जिला भूपेंद्र भंडारी, ब्लॉक खेल समन्वयक अकरम अली, प्रदीप पंत, हयात भंडारी सहित आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व राजकीय कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गंगोलीहाट के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत भी किये।