• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत के दो विद्यालयों में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित , >>> नगर पालिका चम्पावत में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं , >>> वालीबॉल का उद्घाटन मैच बेरीनाग ने जीता, गंगोलीहाट में विधायक चैम्पियनशिप ट्रांफी प्रतियोगिता शुरू , >>> दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का हल्लाबोल, ब्लॉक कार्यालयों पर जड़े ताले। , >>> चम्पावत जिला अस्पताल में 18 से 20 सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वास्थ्य शिविर। ,

Thursday, 17-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का हल्लाबोल, ब्लॉक कार्यालयों पर जड़े ताले। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-16 20:26:10
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का हल्लाबोल, ब्लॉक कार्यालयों पर जड़े ताले।


पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में जोरदार प्रदर्शन, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।

लोहाघाट। उत्तराखंड प्रधान संगठन के राज्यव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को चम्पावत जिले में ग्राम प्रधानों ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। पाटी, लोहाघाट और बाराकोट विकासखंडों में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालयों पर तालाबंदी कर जोरदार नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया।
पाटी में बीडीसी बैठक होने के कारण बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। पाटी में ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश माहरा, लोहाघाट में पवन भट्ट तथा बाराकोट में निर्मल नाथ के नेतृत्व में प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वहीं चम्पावत ब्लॉक में अपरिहार्य कारणों से प्रदर्शन नहीं हो सका, जिसे अब 18 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
पाटी में प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को सौंपा। विधायक के अनुरोध के बाद प्रधानों ने धरना समाप्त किया।
प्रधानों ने ग्राम पंचायतों को लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए विधायकों की तर्ज पर ग्राम प्रधानों को सम्मानजनक वेतन-भत्ते देने की मांग की। इसके अलावा मनरेगा कार्यों में ऑफलाइन हाजिरी की व्यवस्था, जिला योजना की बैठकों में ग्राम प्रधानों के प्रस्ताव शामिल करने, हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप राज्य एवं केंद्रीय वित्त की धनराशि सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। प्रधानों ने पंचायती राज एक्ट के तहत 29 विभागों को ग्राम पंचायतों के अधीन लाने तथा गांवों में दस लाख रुपये तक के विभागीय कार्यों में ग्राम पंचायत को कार्यदायी संस्था बनाए जाने की मांग भी रखी। साथ ही पीएम आवास योजना के नियमों को पहाड़ी परिस्थितियों के अनुरूप सरल करने और 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को टैक्स से मुक्त किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन में प्रधान प्रकाश जोशी, महेश भट्ट, निर्मला जोशी, राजेंद्र प्रसाद समेत दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।




फोटो :पाटी में दस सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत के दो विद्यालयों में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    नगर पालिका चम्पावत में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

    वालीबॉल का उद्घाटन मैच बेरीनाग ने जीता, गंगोलीहाट में विधायक चैम्पियनशिप ट्रांफी प्रतियोगिता शुरू

    चम्पावत जिला अस्पताल में 18 से 20 सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वास्थ्य शिविर।

    पाटी बीडीसी बैठक में खुली सरकारी व्यवस्थाओं की पोल, डॉक्टर-एएनएम की कमी से लेकर वायरल फीवर तक गूंजे सवाल, बदहाल सड़कें और जर्जर स्कूल भवन भी बने मुद्दा।

    टीईटी की अनिवार्यता से राहत की मांग, सीएम धामी से रिटर्न गिफ्ट की अपील।

    राउमावि खूनाबोरा की कृतिका बाल विधायक के लिए हुई चयनित।

    लोहाघाट की लधिया घाटी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.139 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार।

    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान

    जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय और सीमांत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर गणाई में स्वच्छता अभियान, मरीजों को फल वितरित

    सेवा संकल्प अभियान: महिला समूहों को निःशुल्क बीज वितरित

    चम्पावत: बारिश के बाद सड़कें सुगम और सुरक्षित बनाने में जुटा प्रशासन, बसतिया में झाड़ी कटान व नालियों की सफाई जारी

    चम्पावत: किसानों को वितरित की जाएगी औद्यानिक सामग्री, सब्जी उत्पादन और फसल सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    चम्पावत: सृजन विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 135 लोगों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण

    राउमावि खूनाबोरा की कृतिका बाल विधायक के लिए हुई चयनित, मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के निर्देशन में लिखा सर्वश्रेष्ठ निबंध।

    गंगोलीहाट में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने की तालाबंदी, ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर दिया धरना।

    गंगोलीहाट में भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, अस्पताल में बांटे फल और गर्म किट।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in