🔊
माननीय मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ को भेजा गया श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर चंपावत का विशेष आमंत्रण, महंत योगी रामनाथ के नेतृत्व में बढ़ा भिन्न प्लेटफार्मों में मंदिर का प्रभाव, श्रद्धालुओं की संख्या में भी हुई है वृद्धि
चंपावत (उत्तराखंड), 6 जून 2025:
श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, मंच तल्लीदेश (चंपावत, उत्तराखंड) की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को एक विशेष आमंत्रण भेजा गया है। यह निमंत्रण मंदिर में प्रस्तावित विशेष धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए दिया गया है, जिसमें पूजा-अर्चना, दिव्य दर्शन और साधना के विविध कार्यक्रम शामिल हैं।
सेवायत महंत योगी रामनाथ द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र में मंदिर की परंपरा, श्रद्धा और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया है कि वे अपने पावन चरणों से इस पवित्र भूमि को कृतार्थ करें। उनके आगमन से न केवल आयोजन की गरिमा बढ़ेगी बल्कि श्रद्धालुओं की भक्ति और सेवा की भावना को भी नया बल मिलेगा।
यह भी उल्लेखनीय है कि महंत बनने के बाद योगी रामनाथ के मार्गदर्शन में मंदिर की लोकप्रियता और प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजन हेतु पहुंच रहे हैं, जिससे धाम की ख्याति निरंतर बढ़ रही है।
मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की ह्रदय से प्रतीक्षा कर रहे हैं।