🔊
जनपद चंपावत में नशे के विरुद्ध पुलिस का एक और बड़ा वार लोहाघाट क्षेत्र में 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस के साथ बाबा वेशधारी अभियुक्त गिरफ्तार
चंपावत, 6 जून 2025:
नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत चंपावत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना लोहाघाट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश तथा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर/चंपावत के पर्यवेक्षण में जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज किया गया है।
दिनांक 05 जून 2025 को लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा सुई क्षेत्र में की गई चेकिंग के दौरान कुबेर नाथ पुत्र उमेश नाथ, निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा, थाना कोतवाली गुड़गांव (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि उक्त अभियुक्त वर्तमान में बाबा वेश में लोहाघाट क्षेत्र में निवासरत था।
अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। इस संबंध में थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0-19/25, धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार, थाना लोहाघाट
2. उप निरीक्षक हरीश प्रसाद, प्रभारी चौकी बाराकोट
3. हे०का० वजीर चंद
4. हे०का० संजय जोशी
5. हे०का० सुनील कुमार
जनपद चंपावत पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ जारी सख्ती का प्रमाण है। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि नशा और नशा तस्करी के विरुद्ध यदि कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।