🔊
देवीधुरा सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बच्चे गंभीर घायल, इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील
देवीधुरा सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बच्चे गंभीर घायल, इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील
चम्पावत जिले के देवीधुरा क्षेत्र में कनवाड़ बैंड के समीप सोमवार को स्कूटी और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कनवाड़ निवासी छत्तर सिंह सिनग्वाल और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, छत्तर सिंह अपने 16 वर्षीय बेटे पीयूष और 10 वर्षीय बेटी दीपिका के साथ स्कूटी से देवीधुरा की ओर जा रहे थे। हादसे में पीयूष को सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दीपिका और उनके पिता भी घायल हुए हैं।
स्थानीय व्यक्ति की मदद से तीनों घायलों को देवीधुरा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाना बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे मुश्किल समय में क्षेत्रवासी मदद के लिए आगे आए हैं और परिवार को आर्थिक सहयोग दे रहे हैं।
क्षेत्रवासियों और सभी सामर्थ्यवान लोगों से अपील
इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आएं। आपका छोटा-सा आर्थिक सहयोग भी परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है। आइए, मानवता का परिचय देते हुए संकट में घिरे इस परिवार का सहारा बनें।
मुश्किल वक्त में किसी का सहारा बनना ही सच्ची इंसानियत है।