🔊
चंपावत में निःशुल्क टंकण/टाइपिंग प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
चंपावत में निःशुल्क टंकण प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
सेवायोजन विभाग उत्तराखंड द्वारा जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं के लिए छह माह के निःशुल्क टंकण प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक जिला सेवायोजन कार्यालय, चंपावत के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में संचालित किया जाएगा।
प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है तथा आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को टंकण प्रशिक्षण के साथ-साथ समूह 'ग' की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।
अभ्यर्थी 30 जून 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन के लिए निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
मोबाइल: 9760846523, 9639659364
☎️दूरभाष: 05965-297303
या व्यक्तिगत रूप से: जिला सेवायोजन कार्यालय, चंपावत में संपर्क करें।
यह योजना युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।