🔊
फिट उत्तराखंड अभियान के तहत पुलिस लाइन चंपावत में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
चंपावत। फिट उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार 12 जून 2025 को पुलिस लाइन चंपावत में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के उपलक्ष्य में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवार और आमजन के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जरूरी जांच करना था। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, ओरल कैंसर व सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की गई।
शिविर प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक चला, जिसमें लगभग 50 लोगों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के संचालन में डॉ. प्रेणा, CHO निकिता भट्ट और किरण नयाल की सक्रिय भूमिका रही।
स्वास्थ्य विभाग औऱ पुलिस विभाग द्वारा ऐसे आयोजनों से न केवल कार्मिकों की सेहत पर ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि आमजन के बीच स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश भी जा रहा है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: