🔊
सोशल मीडिया पर चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 से जुड़े कथित कार्यक्रम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड ने जारी किया स्पष्टीकरण
देहरादून, 13 जून 2025
राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा आज एक प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया गया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचन-2025 के संबंध में सोशल मीडिया पर जो निर्वाचन कार्यक्रम प्रसारित हो रहा है, वह पूरी तरह भ्रामक है।
आयोग ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसा कोई कार्यक्रम न तो जारी किया गया है और न ही आयोग स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन है।
प्रेस नोट में कहा गया है कि आम जनता से अनुरोध है कि इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
यह प्रेस नोट राज्य निर्वाचन आयोग के प्रभारी संयुक्त सचिव कमलेश मेहता द्वारा हस्ताक्षरित है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: