🔊
चम्पावत पुलिस द्वारा बालिकाओं के लिए निःशुल्क 10 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन
चम्पावत, 20 जून 2025
जनपद चम्पावत में बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के आदेशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के निर्देशन में एक निःशुल्क 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ है।
यह प्रशिक्षण शिविर पुलिस लाइन चम्पावत में महिला हैल्पलाइन चम्पावत के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं फिट इंडिया फिट उत्तराखंड अभियान से प्रेरित है। शिविर के माध्यम से प्रतिभागी बालिकाओं को फिटनेस के प्रति सजग करते हुए, उनमें आत्मविश्वास एवं आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख प्रशिक्षक प्राची ओली तथा सहायक प्रशिक्षक साची मुरारी, अनामिका बिष्ट, अभिषेक और विवेक द्वारा आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकी गुर सिखाए जा रहे हैं।
पुलिस विभाग द्वारा जनपद की समस्त बालिकाओं से अपील की गई है कि वे इस निःशुल्क शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपना पंजीकरण कराएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे आत्मरक्षा करने में सक्षम बन सकें।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: