• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

उत्तराखंड - कोटद्वार हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, बिजनौर से गिरफ्तार (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-21 20:34:29
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

उत्तराखंड - कोटद्वार हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, बिजनौर से गिरफ्तार


कोटद्वार: पांचवें मील के पास झाड़ियों में मिले अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह शव रविंद्र कुमार का था, जिसकी हत्या उसकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु ने अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बिजनौर के नगीना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हत्या की वजह बनी संपत्ति और प्रेम संबंध

कोतवाल रमेश तनवार ने जानकारी दी कि 5 जून को दुगड्डा चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों से एक सड़ी-गली हालत में शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त रविंद्र कुमार पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी रजोकरी, बसंत कुंज (नई दिल्ली) के रूप में हुई। मृतक के भाई राजेश कुमार ने 17 जून को कोतवाली में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी।

राजेश ने बताया कि रविंद्र का अपनी पहली पत्नी आशा से मनमुटाव होने के बाद वह 2007 में हरिद्वार आ गया था। वहां उसकी मुलाकात रीना सिंधु से हुई और 2010-11 में दोनों ने विवाह कर लिया। परंतु बाद में उनके रिश्तों में भी खटास आ गई थी।

सीसीटीवी से खुला राज

पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो 5 जून को एक संदिग्ध कार कोटद्वार क्षेत्र में आती और कुछ समय बाद वापस जाती दिखी। इससे पुलिस को अहम सुराग मिला।

हत्या की साजिश ऐसे रची गई

पूछताछ में रीना सिंधु ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मुरादाबाद स्थित एक मकान को लेकर उसका रविंद्र से विवाद था। फिजियोथेरेपी सेंटर में काम करने वाले परितोष से उसे प्रेम हो गया था। दोनों ने रविंद्र को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

31 मई को रीना ने रविंद्र को परितोष के घर बुलाया और शराब पिलाई। इसके बाद परितोष ने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को कार में डालकर कोटद्वार लाए और दुगड्डा क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग और संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच की बदौलत मामला सुलझा लिया गया है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in