🔊
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत में तीन पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक करें आवेदन
चम्पावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत ने माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर कानूनी सहायता रक्षा परामर्श (Chief Legal Aid Defense Counsel) कार्यालय के लिए तीन पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियाँ अस्थायी होंगी और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आगामी आदेशों के अधीन रहेंगी।
रिक्त पदों का विवरण:
1. डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल (1 पद)
योग्यता: आपराधिक कानून में न्यूनतम 7 वर्ष का अनुभव, सेशंस कोर्ट में कम से कम 20 आपराधिक मामलों की पैरवी, विधिक अनुसंधान व नैतिक जिम्मेदारियों की जानकारी, उत्कृष्ट संवाद व लेखन क्षमता, कंप्यूटर कार्य में दक्षता।
मानदेय: ₹50,000 प्रतिमाह।
2. कार्यालय सहायक / क्लर्क (1 पद)
योग्यता: स्नातक, कंप्यूटर संचालन एवं टाइपिंग में दक्षता, याचिका तैयार करने की क्षमता, फ़ाइल संधारण का अनुभव।
मानदेय: ₹20,000 प्रतिमाह।
3. चपरासी (1 पद)
योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास, आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष।
मानदेय: ₹12,000 प्रतिमाह।
आवेदन की अंतिम तिथि:
इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2025 की सांय 5:00 बजे तक अपना आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के कार्यालय में स्वयं या डाक द्वारा जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
फोन: 05965-230915 / 9456362650
ईमेल: dlsachp5@gmail.com
वेबसाइट: champawat.dcourts.gov.in
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: