🔊
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट -27 जून से 1 जुलाई तक मौसम विभाग की चेतावनी!
देहरादून/चंपावत।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 जून से 1 जुलाई 2025 के बीच उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी, चंपावत सहित अन्य जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन व सड़क बंद होने की संभावनाएं जताई गई हैं, जिससे आमजन की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि:
यात्रा पर निकलने से पूर्व स्थानीय मौसम अपडेट जरूर लें।
किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करें।
स्थानीय पुलिस व प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
मौसम अपडेट: mausam.imd.gov.in/dehradun
आपातकालीन संपर्क:
@chardham_control_room
0135-2714484
9897846203
सावधानी ही सुरक्षा है मौसम की गंभीरता को हल्के में न लें।