🔊
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने की सतर्कता की अपील, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश, प्रशासन ने कहा की मौसम गंभीरता को हल्के में न लें
देहरादून, 28 जून 2025
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई पर्वतीय और कुछ मैदानी जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आमजन से अलर्ट और सतर्क रहने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भूस्खलन और जलभराव की आशंका को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने पीसीएस परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों से विशेष तौर पर समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने का आग्रह करते हुए कहा कि
आपकी सुरक्षा और भविष्य दोनों हमारे लिए अहम हैं।
राज्य सरकार द्वारा मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है, और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट:
मौसम विभाग के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कों के बंद होने की भी संभावनाएं हैं जिससे आमजन की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इसे लेकर प्रशासन ने जनता से निम्न अपील की है:
यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर लें
किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करें
स्थानीय प्रशासन व पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें
मौसम अपडेट के लिए: mausam.imd.gov.in/dehradun
आपातकालीन संपर्क:
☎️ @chardham_control_room
0135-2714484, 9897846203
सावधानी ही सुरक्षा है, मौसम की गंभीरता को हल्के में न लें प्रशासन