🔊
चम्पावत -ईरान में फंसे उत्तराखंडी नागरिकों की सुरक्षित वापसी हेतु विवरण मांगा
चंपावत, 02 जुलाई 2025 | सूवि।
भारत सरकार द्वारा ईरान में निवासरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी हेतु आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चंपावत जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उनके कोई परिजन, रिश्तेदार अथवा परिचित उत्तराखंडी नागरिक वर्तमान में ईरान में रह रहे हैं और भारत लौटना चाहते हैं, तो उनका विवरण शीघ्र उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रवासियों की एक सूची तैयार की जा रही है, जिसे भारत सरकार को प्रेषित कर उनकी वापसी की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
जानकारी देने का प्रारूप निम्नानुसार है:
नाम
पिता/पति का नाम
उत्तराखंड में स्थायी पता
संपर्क व्यक्ति का नाम एवं मोबाइल नंबर
यदि कोई परिजन साथ रह रहा हो, उसका नाम
ईरान में वर्तमान पता / मोबाइल नंबर / व्हाट्सएप नंबर
पासपोर्ट संख्या
चंपावत जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं प्रवासियों के परिजनों से अपील की है कि वे इस मानवीय कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं। किसी भी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी होने पर तत्काल जिला कार्यालय, चंपावत अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चंपावत में उपरोक्त विवरण साझा करें।