🔊
फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित, नशा उन्मूलन का दिया संदेश
श्रीरीठासाहिब, लधियाघाटी।
लधियाघाटी क्षेत्र में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को गति देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के दिशा निर्देशन में सरस्वती शिशु मंदिर, रीठा साहिब में स्कूली बच्चों के बीच नशा एक अभिशाप विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुमारी अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य द्वितीय स्थान एवं दीपांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। दीपांशु परवल को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने कहा कि
नशा जिस तेजी से घरों में प्रवेश कर रहा है, वह चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए परिवार के हर सदस्य को जागरूक होना आवश्यक है।
थानाध्यक्ष ने उपस्थित बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और उन्हें अपने परिवार व समाज को इस बुराई से दूर रखने का संकल्प दिलाया।
फोटो: एक प्रतिभागी छात्र को सम्मानित करते थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट।