🔊
नागार्जुन बाबा मंदिर निर्माण हेतु श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
चंपावत, लोहाघाट | संवाददाता
विकासखंड लोहाघाट के सीमांत ग्राम पंचायत बगोटी के तोक बसोटा में स्थित नागार्जुन बाबा मंदिर के नव-निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में गठित मंदिर निर्माण समिति ने आमजन से इस धार्मिक कार्य में सहयोग की अपील की है।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, नागार्जुन बाबा काली कुमाऊं क्षेत्र के अत्यंत शक्तिशाली और जागृत देवता माने जाते हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आकर दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए अब मंदिर को एक स्थायी और भव्य रूप देने की योजना बनाई गई है।
समिति अध्यक्ष भुवन सिंह बिष्ट ने बताया कि मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु क्षेत्रीय जनता, प्रवासी उत्तराखंडी एवं सभी श्रद्धालुओं से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा है। मंदिर निर्माण समिति ने इसके लिए सहयोग खाता नंबर और यूपीआई विवरण भी सार्वजनिक किए हैं।
???? सहयोग हेतु विवरण:
खाता संख्या: 35526214756
खाताधारक: भुवन सिंह बिष्ट
आईएफएससी कोड: SBIN0007659 (SBI)
गूगल पे / फोन पे / यूपीआई नंबर: 6395884835 (भुवन सिंह बिष्ट)
समिति ने अपील की है कि श्रद्धालु इस पावन कार्य में यथाशक्ति भागीदारी निभाकर धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने में सहयोग दें। मंदिर निर्माण से न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय सांस्कृतिक पहचान को भी नया आयाम मिलेगा।