• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: चंपावत पुलिस ने 10 करोड़ रुपये से अधिक की MDMA ड्रग्स बरामद की (Champawat News)

Posted by admin
2025-07-12 16:21:38
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: चंपावत पुलिस ने 10 करोड़ रुपये से अधिक की MDMA ड्रग्स बरामद की


चंपावत, 12 जुलाई 2025।
ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत व पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने ड्रग तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक की एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया, जो नेपाल सीमा के निकट शारदा नहर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ी गई।

आईजी कुमायूं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन और चंपावत एसपी श्री अजय गणपति एवं पिथौरागढ़ एसपी श्रीमती रेखा यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को सतर्कता, निगरानी और गोपनीय सूचना के आधार पर यह सफलता मिली है।

नेपाल सीमा के पास महिला गिरफ्तार

शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे टनकपुर की सीओ वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने गढ़ीगोठ पुल, पम्पापुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला, ईशा (22 वर्ष), निवासी पम्पापुर, थाना बनबसा को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका गया। महिला के पास से एक काले बैग में दो पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 5 किलो 688 ग्राम MDMA ड्रग्स मिली।

ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 करोड़ से अधिक

बरामद MDMA की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 18000 रुपये प्रति ग्राम है। इस हिसाब से कुल बरामदगी की कीमत करीब 102384000 रुपये आंकी गई है।

पहला पैकेट: 3 किलो 424.5 ग्राम (भूरा ढेलेदार पदार्थ)

दूसरा पैकेट: 2 किलो 263.5 ग्राम (सफेद दानेदार पदार्थ)


पति और साथी पहले से वांछित

पुलिस पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि यह ड्रग्स उसके पति राहुल कुमार और उनके सहयोगी कुनाल कोहली द्वारा पिथौरागढ़ से लाकर दी गई थी। दोनों आरोपी पहले से ही ठाणे (महाराष्ट्र) पुलिस द्वारा वांछित हैं। महिला ने बताया कि पुलिस की सक्रियता को देखते हुए उसे यह ड्रग्स शारदा नहर में फेंकने का निर्देश मिला था।

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

महिला के खिलाफ थाना बनबसा में NDPS एक्ट की धाराओं 8/21/22 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी की पुष्टि ड्रग डिटेक्शन किट से की गई। तलाशी प्रक्रिया CO टनकपुर की मौजूदगी में NDPS एक्ट की धारा 50 के तहत संपन्न की गई।

IG ने टीम को ₹20000 का पुरस्कार दिया

इस बड़ी कामयाबी पर पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं रेंज श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने पूरी टीम को ₹20000 का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। यह चंपावत पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

पुलिस की अपील

जनता से अपील की गई है कि यदि किसी को भी संदिग्ध गतिविधि, गोपनीय लैब, या रसायन जैसी तीव्र गंध महसूस हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन, 100/112 या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। चंपावत पुलिस युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in