🔊
धराली आपदा से जोड़कर फैलाई जा रही भ्रामक तस्वीर, उत्तराखंड पुलिस ने किया फैक्ट चेक, जनता को भ्रमित ना करने की अपील
देहरादून/उत्तरकाशी, 6 अगस्त 2025:
उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में हाल ही में आई विनाशकारी आपदा के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे धराली आपदा से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है। हालांकि, उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के गोण्डा जनपद की पुरानी घटना से संबंधित है और उसका उत्तरकाशी की हालिया आपदा से कोई लेना-देना नहीं है।
उत्तराखंड पुलिस की ओर से जारी फैक्ट चेक में बताया गया कि कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता जानबूझकर या अज्ञानतावश गोण्डा की एक पुरानी तस्वीर को धराली की आपदा से जोड़कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जो गलत और आपत्तिजनक है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी खबर या फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है, और इस प्रकार की गतिविधियों पर साइबर सेल द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
उत्तराखंड पुलिस की अपील:
फर्जी, भ्रामक या बिना पुष्टि की जानकारी साझा न करें।
आपदा जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में अफवाह फैलाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
किसी संदिग्ध पोस्ट की जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित प्रशासन को दें।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: