🔊
टनकपुर से लापता नाबालिग बालिका 48 घंटे के भीतर हरिद्वार से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
टनकपुर: जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र से लापता एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण
दिनांक 21 मार्च 2025 को वादी श्री राम गोपाल निवासी वार्ड नंबर 4, टनकपुर ने अपनी नाबालिग पोती के अचानक घर से लापता होने की सूचना थाना टनकपुर में दी। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 30/2025, धारा 140(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंपावत ने तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर नाबालिग बालिका की बरामदगी के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक टनकपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त हाशिम (उम्र 20 वर्ष, निवासी टनकपुर) की पहचान की और हरिद्वार से बालिका को बरामद कर लिया।
अभियुक्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
प्रारंभिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में धारा 137(2), 287, 65 BNS और 3/4 पोक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:
1. महिला उपनिरीक्षक हिमानी – थाना टनकपुर
2. अपर उपनिरीक्षक रविचंद्र जोशी – थाना टनकपुर
3. हेड कांस्टेबल विनोद यादव – थाना टनकपुर
4. महिला कांस्टेबल ममता गोस्वामी – थाना टनकपुर
टनकपुर पुलिस की इस तत्परता से की गई कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। पुलिस का कहना है कि वे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह की घटनाओं पर कड़ी नजर बनाए रखेंगे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: