🔊
भाजपा ने घोषित किए ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी चम्पावत ब्लॉक से अंचला बोरा, बाराकोट ब्लॉक से सीमा, पाटी ब्लॉक से प्रकाश सिंह, को बनाया प्रत्याशी
चम्पावत, 08 अगस्त 2025।
पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चम्पावत जनपद के तीन विकास खंडों के लिए अपने ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार:
चम्पावत ब्लॉक से अंचला बोरा
बाराकोट ब्लॉक से सीमा
पाटी ब्लॉक से प्रकाश सिंह
को भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख पद का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
पार्टी की इस घोषणा के बाद चुनावी तैयारियों को गति मिल गई है। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज करने में जुट गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जीत के प्रति पूर्ण विश्वास जताया जा रहा है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: