🔊
टनकपुर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व सेनानी परिवारों का सम्मान
चंपावत, 15 अगस्त 2025, सूवि।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टनकपुर तहसील परिसर में एसडीएम आकाश जोशी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया और देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
तहसील सभागार में आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने आजादी के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एसडीएम आकाश जोशी ने सभी सेनानी परिवारों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण दत्त चोड़ाकोटी, रजिस्ट्रार कानूनगो प्रदीप जुकरिया, अशोक महर, राहुल कुमार, पूरन गजरोला, एस.के. उनियाल, उप निरीक्षक राकेश पंगरिया, संजय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: