• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड उत्तराखंड

बुलेट न करे बैलेट को दागदार,सीधे जनता बने भागीदार, लोस व विधानसभा की तर्ज पर हो जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव, अपहरण, गुंडई की पर्याय हो गए पंचायत चुनाव, आला अधिकारी कानून व्यवस्था के लिए बनें पारदर्शी, अफसर सत्ताधारी पार्टी का ऐजेंट बनने से करें परहेज (Champawat News)

Posted by admin
2025-08-16 12:20:51
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बुलेट न करे बैलेट को दागदार,सीधे जनता बने भागीदार, लोस व विधानसभा की तर्ज पर हो जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव, अपहरण, गुंडई की पर्याय हो गए पंचायत चुनाव, आला अधिकारी कानून व्यवस्था के लिए बनें पारदर्शी, अफसर सत्ताधारी पार्टी का ऐजेंट बनने से करें परहेज


दिनेश चंद्र पांडेय पत्रकार

चम्पावत (उत्तराखंड) : उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोडकर शेष बारह जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बीते रोज निपट गए। लेकिन नैनीताल और बेतालघाट के घटनाक्रम ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल छोड़ा है। बुलेट न करे बैलेट व्यवस्था को दागदार इसके लिए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव लोकसभाऔर विधानसभा की तर्ज पर हो। चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के तरह निष्पक्ष व भय रहित हों इसके लिए जिम्मेदार आला अधिकारियों को पारदर्शी कानून व्यवस्था के तहत अपना दायित्व निभाना होगा न कि सत्ताधारी दलों का एजेंट बनकर। ये चुनाव अपहरण,गुंडई का पर्याय न बनें इसके लिए अब इनमें व्यापक सुधार समय का तकाजा है।
यह विचार वरिष्ठ पत्रकार पीटीआई-संवाददाता दिनेश चंद्र पांडेय से बातचीत में युवा,विद्यार्थी, ग्रामीण, मातृ शक्ति, व्यापारी, सरकारी गैर सरकारी कर्मचारी, अफसर,नेता सहित समाज से जुड़े हर वर्ग ने साझा किये। लोगों का कहना है कि उत्तराखंड राज्य में ऐसा नही होता था। यह तो महाराष्ट्र,बिहार, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,हरियाणा,
पंजाब का जैसा अपहरण,
दबंगई, गुंडागर्दी का कल्चर देखने को मिल रहा है। जो देवभूमि को शर्मसार करने वाला है।
चुनाव में गुंडागर्दी का कोई स्थान नहीं
सेना से सेवानिवृत्त कैप्टेन बिंदु सिंह मौनी कहते है उत्तराखंड
लोगों में देश की रक्षा करने का जज्बा होता है। इसीलिए यहाँ के जांबाज कुमाऊँ गढवाल रेजीमेंट के साथ ही सैन्य और अर्धसैनिक बलों में सेवा देकर देश के लिए प्राणों की आहुत देते है। वे ये नहीं चाहते है कि देवभूमि में बैलेट की लोकतंत्रीय व्यवस्था में बुलेट दागदार बने। यदि कहीं कोई बुलेट चले तो वह असहाय, महिला,शोषित, वंचित, पीड़ितों की रक्षा के लिए ढाल बने । चुनाव जैसे लोकतांत्रिक पर्व में गुंडागर्दी का कोई स्थान नही होना चाहिए।
धनबल बाहुबल चिंता का विषय
पूर्व ब्लाक प्रमुख मंजू तड़ागी का कहना है जिस तरह से पंचायत चुनाव में घनबल और बाहुबल बढ रहा है यह चिंता का विषय है। इसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव लोकसभा और विधानसभा की तरह जनता के बीच होना चाहिए। जिससे सदस्यों को अपहृत करने, कब्जे में लेने, खरीद फरोख्त करने जैसी आपराधिक गतिविधियां बंद होगी और जो व्यक्ति जनता का पसंदीदा होगा वही चुना जाएगा।
अफसर निष्पक्षता से कानून के दायरे में काम करें
सेवानिवृत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय कहते है कि सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों को संविधान और कानून के दायरे में अपने कर्तव्यों का बेहतरी से निर्वहन करना चाहिए। उनकी जिम्मेदारी आम जनता के प्रति ज्यादा होनी चाहिए। सत्ताधारी दलों के ऐंजेंट की तरह काम करने से पद की गरिमा ही नष्ट नही होती अपितु जनता के बीच अधिकारी की छवि को भी बट्टा लगता है।
उत्तराखंड राज्य को बचाना जरूरी
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी जुझारू नेता एडवोकेट नवीन मुरारी भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ रहे अनैतिक तरीकों से खिन्न है। उनका मानना है कि पंचायतें गांव की सरकार होती है। ऐसे में उन संधर्षशील लोगों को पदों में आना चाहिए जो क्षेत्र और लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन और शासन के नुमाइंदों से बेहतर पैरवी कर उनका निराकरण करा सके। इसके लिए अध्यक्ष और प्रमुख के पदों का चुनाव जनता करे। वैस उत्तराखंड राज्य की अवधारणा राज्य गठन के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। अब तो उत्तराखंड को बचाना पहली जरुरत है। यहां के संसाधन युवाओं के लिए रोजगार का जरिया बनें,पलायन रुके,उजड़ रही खेती बचे, जल,जंगल,जमीन बचे। माफियाओं और बाहरी कंपनियों-ठेकेदारों के चुंगल से राज्य को बचाया जाये यह जरुरी है।
ग्रामीण मतदाता चुनें जिप अध्यक्ष व प्रमुख
आरसेटी के पूर्व निदेशक जनार्दन चिलकोटी का मानना है कि जिस तरह निकाय चुनाव में पार्षद, सभासदों के साथ मेयर और अध्यक्ष का चुनाव होता है। उसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव भी ग्रामीण मतदाता करें । इससे उस पद वही चुना जाएगा जो जनता की पसंद होगा। साथ ही धनबल, बाहुबल पर अंकुश लगेगा और इन चुनावों में गुंडागर्दी रुकेगी।
स्नातक हो अध्यक्ष और प्रमुख
पहली बार पंचायत चुनाव में वोट देने वाले युवा उत्कर्ष का कहना है कि ग्राम प्रधान व सदस्यों के लिए हाईस्कूल की योग्यता तो ठीक है परंतु जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के लिए योग्यता स्नातक हो साथ ही इनका चुनाव आम जनता के वोट से हो |
*महिलाए खुद संभाले कामकाज*
बेरोजगार और प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे राहुल कुमार कहते है कि पहले तो पंचायत में जो महिलाए चुनी जाती है उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका मिले |
अकसर देखा जाता है कि महिला केवल रबर स्टैंप बनी रहती है और उसके परिजन ही सारा कामकाज सभांलते हैं
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव जनता करे इसके लिए सरकार को पंचायत राज व्यवस्था में जरूरी संशोधन करना चाहिए।

पंचायत चुनाव से गांवों में बढ रही रंजिश
खिमुली आमा की पीढा अलग है।वे कहती है कि पंचायतों में चुनाव नहीं होने चाहिए ये चुनाव गांव गांव रंजिश पैदा कर रहे है शराब पैंसे से लड़के बिगड़ रहे है
चुनाव में हार जीत के बाद लड़ाई झगड़े बढ़ जाते है सरकार को चाहिए वह सभी पदों पर मनोनयन करे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in