🔊
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव बवाल: हाईकोर्ट में कल होगी अहम सुनवाई, SSP पर बरसी कोर्ट - कहां थी पुलिस फोर्स, शहर में हिस्ट्रीशीटर कैसे घूम रहे थे?
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर हंगामे और अव्यवस्था का मामला अब हाईकोर्ट की सख्ती तक पहुंच गया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने SSP को जमकर फटकार लगाते हुए पूछा – कहां थी तुम्हारी पुलिस फोर्स? चुनाव के दौरान शहर में हिस्ट्रीशीटर क्या कर रहे थे?
दरअसल, 18 अगस्त को सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह 19 अगस्त को होगी। कोर्ट ने मामले में जिला निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी रिपोर्ट एफिडेविट के जरिए डीएम से मांगी है।
पूरा मामला
14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान भारी हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला।
22 वोटों की गिनती निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में करवाई गई और परिणामों को लिफाफे में डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया।
चुनाव से पहले लापता हुए पांचों सदस्य कोर्ट में प्रस्तुत हुए और 164 CrPC में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया कि वे अपनी मर्जी से घूमने गए थे।
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के जूनियर वकील कामत ने रिपोलिंग की मांग वाली एक अलग याचिका दाखिल की है, जिस पर अभी सुनवाई नहीं हुई है।