🔊
उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र: विपक्ष का हंगामा, सचिव की टेबल पलटी, माइक तोड़ा, कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली
गैरसैंण (भराड़ीसैंण), 19 अगस्त 2025।
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्षी दल कांग्रेस ने जोरदार हंगामा किया। सत्र 19 से 22 अगस्त तक चलना है, जिसमें 550 से अधिक प्रश्नों के जरिए मंत्रियों की परीक्षा होगी। इस दौरान वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे।
पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जोरदार विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कार्यसूची फाड़कर सदन में उछाली और वेल में उतरकर धरने पर बैठ गए। इस बीच माहौल इतना गरमाया कि विपक्षी सदस्यों ने सचिव की टेबल पलट दी, माइक और टेबलेट तोड़ डाले।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बेहद दुखद और अनुचित करार दिया। लगातार नारेबाजी और प्रदर्शन के चलते कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।
विपक्ष के इस तीखे विरोध से साफ है कि मानसून सत्र में सरकार को कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: