🔊
दुखद: उत्तराखंड आपदा में भारतीय सेना का जवान शहीद, धराली-हर्षिल आपदा में शौर्य का प्रतीक बने अग्निवीर अजीत सिंह राजपूत
चम्पावत/देहरादून। उत्तराखंड की धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई भीषण आपदा ने देश को गहरा आघात पहुँचाया है। इस आपदा में भारतीय सेना के जवान अग्निवीर अजीत सिंह राजपूत (पुत्र श्री मलखान सिंह जादौन), निवासी ग्राम बुधपुरा, तहसील सपोटरा, जिला करौली (राजस्थान) ने मातृभूमि की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
अजीत सिंह ने मात्र दो माह पूर्व ही अग्निवीर के रूप में सेना ज्वाइन की थी और 14 राजपूताना राइफल्स में हर्षिल में उनकी तैनाती थी। 5 अगस्त 2025 को अचानक बादल फटने और भारी आपदा के दौरान वे ड्यूटी निभाते हुए लापता हो गए थे। सेना की ओर से लगातार कई दिनों तक चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के बाद बीते रोज उनका पार्थिव शरीर बरामद किया गया।
देश ने खोया वीर सपूत
अजीत सिंह की शहादत से उनके गाँव और पूरे जिले में शोक की लहर है। परिवारजन और ग्रामीण उनके बलिदान पर गर्व करते हुए भी गहरे दुख में हैं। सेना के अफसरों ने बताया कि अग्निवीर अजीत सिंह अपने कर्तव्य के प्रति अत्यंत निष्ठावान और साहसी थे।
श्रद्धांजलि
देशवासी और सेना के अधिकारी इस वीर जवान को शत-शत नमन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी #अमर_शहीद #अजीत_सिंह #राजपूत_अमर_रहें ट्रेंड कर रहा है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: