🔊
ऑपरेशन कालनेमि : अब तक 4000 सत्यापन, एक बांग्लादेशी समेत 300 से अधिक गिरफ्तार
देहरादून/चम्पावत।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहा ऑपरेशन कालनेमि लगातार बड़ी सफलता हासिल कर रहा है। यह अभियान उन असामाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार साबित हो रहा है, जो अपनी पहचान छिपाकर सनातन संस्कृति की आड़ में ठगी और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे।
पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 4000 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया है, जिनमें से 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है, जो अपनी पहचान छिपाकर देहरादून में रह रहा था।
जिलावार कार्रवाई
हरिद्वार : 2301 सत्यापन, 162 गिरफ्तारियां
देहरादून : 865 सत्यापन, 113 गिरफ्तारियां
उधम सिंह नगर : 167 सत्यापन, 17 गिरफ्तारियां
अन्य जिलों में भी अभियान जारी है।
मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा है कि देवभूमि की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी - पहचान छिपाकर भावनाओं से खेलोगे तो जेल जाओगे।
सरकार का यह कदम न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत कर रहा है बल्कि राज्यवासियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और गहरा कर रहा है।