🔊
उत्तराखंड - आज होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज (बुधवार) सुबह आयोजित होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
सूत्रों के अनुसार, इस बार विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर हो सकता है।
इसके अलावा आवास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, आयुष विभाग, ऊर्जा और शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव भी बैठक में लाए जाने की संभावना है।
उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट की इस बैठक में लिए गए फैसले सीधे तौर पर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करेंगे।