🔊
बड़ी खबर -उत्तराखंड में बादल फटा -चमोली, टिहरी और रुद्रप्रयाग में तबाही, दो लापता; कई मवेशी दबे
देहरादून/चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच चमोली, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों से बादल फटने की खबरें सामने आई हैं।
चमोली - देवाल ब्लॉक के मोपाटा गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहाँ रहने वाले तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल हुए हैं। इनके मकान और गोशाला के मलबे में दबने की सूचना है। साथ ही लगभग 15 से 20 मवेशी भी मलबे में दब गए हैं।
टिहरी - भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव में भी बादल फटा, हालांकि यहाँ से किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
रुद्रप्रयाग -जखोली ब्लॉक के छेनागाड़ और बांगर क्षेत्र में अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ है। कई जगहों पर खेत और मकान प्रभावित हुए हैं।
जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि बचाव और राहत दल मौके पर भेज दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों से लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।
गौरतलब है कि गुरुवार देर रात से हो रही तेज बारिश शुक्रवार को भी जारी है, जिससे पर्वतीय जिलों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
फोटो - प्रतिकारात्मक