🔊
Uttarakhand : मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह फैलाने वाले नपेंगे, पुलिस ने शुरू की सख्ती
देहरादून, 30 अगस्त 2025।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर अब पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आपदा राहत कार्यों के बीच ऐसी झूठी और सनसनीखेज खबरें न केवल लोगों को गुमराह करती हैं, बल्कि सरकारी कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी नकारात्मक असर डालती हैं।
शनिवार को देहरादून पुलिस ने तीन फेसबुक पेजों - आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति, उत्तराखण्ड वाले और जनता जन आंदोलन इरिटेड - से भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून सिद्धार्थ अग्रवाल की शिकायत के बाद की गई।
प्रभावित क्षेत्र और प्रशासन की चिंता
प्रदेश के बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले इस समय आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे कठिन हालात में मुख्यमंत्री बदलने जैसी झूठी खबरें फैलाना राहत एवं बचाव कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर रहा है।
पुलिस की अपील
उत्तराखंड पुलिस ने साफ कहा है कि -
सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक सूचना का प्रसार न करें।
अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।
पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कर रही है।
मीडिया का रुख
चम्पावत न्यूज़ ने भी स्पष्ट किया है कि वह किसी भी फर्जी खबर या अफवाह का समर्थन नहीं करता और जिम्मेदार पत्रकारिता के तहत केवल सत्यापित समाचार ही साझा करता है।