🔊
सीएम धामी ने 20 पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व, पहली सूची जारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 20 भाजपा पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। सरकार ने इसकी पहली सूची जारी कर दी है, जिससे लंबे समय से जारी दबाव कम करने का प्रयास किया गया है।
मुख्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद: चमोली जिले से हरक सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, नैनीताल से शांति मेहरा को उपाध्यक्ष और चमोली से रामचंद्र गौड़ को अध्यक्ष बनाया गया है।
राज्य महिला आयोग: रुद्रप्रयाग जिले से ऐश्वर्या रावत और ऊधमसिंह नगर से सायरा बानो को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राज्य महिला उद्यमिता परिषद: अल्मोड़ा से गंगा बिष्ट को उपाध्यक्ष और नैनीताल से रेनू अधिकारी को अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद: देहरादून जिले से श्याम अग्रवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग: भगवत प्रसाद मकवाना को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद: पिथौरागढ़ से हेमराज बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रवासी उत्तराखंड परिषद: अल्मोड़ा से पूरन चंद नैलवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण: उत्तरकाशी से राम सुंदर नौटियाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति: देहरादून से रजनी रावत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद: हरिद्वार से ओम प्रकाश जमदग्नि को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद: बागेश्वर से भूपेश उपाध्याय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद: देहरादून से कुलदीप कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है।
सिंचाई सलाहकार समिति: पौड़ी से ऋषि कंडवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उत्तराखंड हतकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद: वीरेंद्र दत्त सेमवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति: अजय कोठियाल को अध्यक्ष बनाया गया है।
उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति: नैनीताल से श्याम नारायण पांडे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस सूची के जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।