🔊
मिठाई की दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का गोरखधंधा, बनबसा पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
चंपावत, 8 अप्रैल 2025:
जनपद चंपावत में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनबसा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रोडवेज़ बस स्टेशन के पास स्थित एक मिठाई की दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश पर व पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। बनबसा थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त दुकान पर दबिश दी और दुकान संचालक किसन कापड़ी (पुत्र तुलसी दत्त कापड़ी, निवासी चूना भट्टा, उम्र 51 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
बरामद शराब का विवरण इस प्रकार है:
139 पव्वे देशी शराब (माल्टा मसालेदार)
TUBORG STRONG बियर की 11 बोतलें और 20 कैन
BUDWEISER MAGNUM बियर की 13 बोतलें और 27 कैन
MCDOWELL’S, ROYAL STAG, BACARDI, BLENDERS PRIDE, IMPERIAL BLUE, 8 PM एवं BAROMASA ब्रांड्स की विभिन्न मात्रा में बोतलें व क्वार्टर
कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत: ₹48,270/-
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बनबसा में मु0अ0सं0-38/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह
हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह
हेड कांस्टेबल बसन्त सिंह
कांस्टेबल मदन सिंह
कांस्टेबल उमेश प्रसाद
जनपद चंपावत पुलिस ने दोहराया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।