🔊
टनकपुर-चम्पावत रोड पर हादसा, सुखीढांग के पास मछली से लदी पिकअप पलटी
सौभाग्य से नहीं हुआ कोई जनहानि, स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया वाहन
टनकपुर, 12 अप्रैल: टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक मछली से लदी पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सुखीढांग के पास उस वक्त हुआ जब पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
घटना के समय वाहन में केवल चालक और एक सहायक सवार थे, जिन्हें हल्की खरोंचें आई हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन निर्धारित गति से तेज गति में था और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। सड़क पर थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस और यात्रियों की मदद से पिकअप को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।
मछली की खेप को पास के ठिकाने पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: