🔊
टनकपुर में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की कार्रवाई
टनकपुर, 14 अप्रैल 2025 –
चम्पावत जनपद की टनकपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति के निर्देशन में जिले भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना टनकपुर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब भट्टी के पीछे से एक व्यक्ति को 2 बोतल और 48 क्वार्टर 'मैकडॉवेल नं.1' अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हसीन अंसारी (उम्र 40 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 4, रेलवे कॉलोनी, टनकपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में मु.अ.सं. 41/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में अपर उप निरीक्षक बुद्धि बल्लभ पांडे, हे0कानि0 कमल कुमार और कानि0 नासिर की अहम भूमिका रही।
टनकपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के लिए कोई जगह नहीं है।