• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Tuesday, 11-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लधियाघाटी-क्वैराला घाटी की अनदेखी पर सबका विकास पार्टी मुखर, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, बैजकोट (खरही) में उप-तहसील समेत 6 सूत्रीय मांग। (Champawat News)

Posted by admin
2026-01-08 18:02:58
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लधियाघाटी-क्वैराला घाटी की अनदेखी पर सबका विकास पार्टी मुखर, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, बैजकोट (खरही) में उप-तहसील समेत 6 सूत्रीय मांग।


लोहाघाट। क्षेत्र के लधियाघाटी, क्वैराला घाटी, की वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं को लेकर सबका विकास पार्टी ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश चंद्र शर्मा ‘नरेंद्र उत्तराखंडी’ ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र भेजकर बैजकोट (खरही) क्षेत्र में उप-तहसील स्थापना सहित 6 सूत्रीय मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि पाटी तहसील की 23 ग्राम पंचायतें तथा चंपावत तहसील की 9 ग्राम पंचायतें बैजकोट (खरही) को अपना केंद्रीय स्थल मानती हैं। लगभग 16 हजार की आबादी इस क्षेत्र पर निर्भर है, लेकिन आज भी यहां प्रशासनिक, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विद्युत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
डॉ. शर्मा ने उल्लेख किया कि बैजकोट (खरही) में वर्ष 2010 में निर्मित कानूनगो चौकी जर्जर अवस्था में है, जहां न तो कानूनगो और न ही पटवारी नियमित रूप से बैठते हैं। इससे ग्रामीणों को राजस्व कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि मूलभूत ढांचे के अभाव में क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है और पलायन की समस्या बढ़ रही है। बैजकोट (खरही) में उप-तहसील की स्थापना, कानूनगो चौकी का पुनर्निर्माण एवं नियमित संचालन, पुलिस चेक पोस्ट की स्थापना, 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण, पशु सेवा केंद्र की स्थापना, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रीय जनता को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी चंपावत एवं पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।


फोटो - सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in